Loading the player...


INFO:
हरियाणा में 9 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम चल रहा है। प्रदेश के 5 जिले ऐसे हैं, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी कम हो चुका है। सबसे कम 1.6 डिग्री हिसार का रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। इसके बाद सिरसा का 2.6 डिग्री, सोनीपत 3.2, महेंद्रगढ़ 3.6 और करनाल 4.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। | हरियाणा में लगातार 9 दिन से लगातार शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने दूसरे दिन भी 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।
Haryana Weather Update Gurugram Hisar Panipat rohtak | हरियाणा में 9 दिन से लगातार शीतलहर: 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हिसार समेत 5 जिले सबसे ठंडे, गुरुग्राम में प्रदूषण बढ़ते ही ग्रैप-3 लागू - Haryana News | Dainik Bhaskar